ब्रेकिंग
पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल

आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट : रोहतास और कैमूर जिले के लिए वज्रपात की चेतावनी

PATNA : आपदा प्रबंधन विभाग ने वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. आपदा विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी करते हुए रोहतास और कैमूर जिले के लिए अलर्ट जारी किया है. दोपहर 1 ब

आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट : रोहतास और कैमूर जिले के लिए वज्रपात की चेतावनी
First Bihar
1 मिनट

PATNA : आपदा प्रबंधन विभाग ने वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. आपदा विभाग ने भारी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी करते हुए रोहतास और कैमूर जिले के लिए अलर्ट जारी किया है. दोपहर 1 बजे से अगले कुछ घंटों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है. 


आपदा प्रबंधन विभाग ने रोहतास जिले के नौहट्टा, तिलौथू, सासाराम, शिवसागर और चेनारी प्रखण्ड मे भारी वज्रपात की चेतावनी दी है. कैमूर जिला के रामपुर , सदर, भगवानपुर , अधौरा, चैनपुर और चाँद प्रखण्ड में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. 


इस दौरान लोगों सेसावधानी बरतने की अपील की गई है. आपदा विभाग ने लोगों से घरों या फिर किसी सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से बिहार में वज्रपात का कहर देखने को मिल रहा है. शनिवार को 7 लोगों की मौत बिजली गिरने की वजह से हुई थी. 

टैग्स