ब्रेकिंग
म्यूटेशन के लिए तीन बार ली रिश्वत! कटिहार में राजस्व कर्मचारी का वीडियो वायरल84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाकपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहरम्यूटेशन के लिए तीन बार ली रिश्वत! कटिहार में राजस्व कर्मचारी का वीडियो वायरल84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठायाकपड़ा सिलाई करने वाले की बेटी बनी जिला श्रम कल्याण पदाधिकारी, शगुफ्ता फिरदौस ने बढ़ाया पूर्वी चंपारण का मानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: पटना हाईकोर्ट में PIL दायर, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांगपंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला करनेवाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, विजेंद्र नाथ तिवारी खतरे से बाहर

दीपावली की खुशियां गम में बदलीं: घर में लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से आर्मी जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SAHARSA: दिवाली के मौके पर रंग-बिरंगी रौशनी देने वाले चाइनिज बल्ब से घर को सजाने के दौरान एक आर्मी मैन की करंट लगने से मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

दीपावली की खुशियां गम में बदलीं: घर में लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से आर्मी जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: दिवाली के मौके पर रंग-बिरंगी रौशनी देने वाले चाइनिज बल्ब से घर को सजाने के दौरान एक आर्मी मैन की करंट लगने से मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव की है। 


जहां आर्मी के जवान विनय कुमार की करंट लगने से मौत हो गयी। दिवाली के मौके पर घर में लाइट लगाने के दौरान वे करंट की चपेट में आ गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक आर्मी जवान नाम विनय कुमार हिमाचल प्रदेश में तैनात थे। 31 अक्टूबर को वे दिवाली की छुट्टी पर अपने पैतृक गांव गढिया आए हुए थे। 


कुछ दिन बाद ही उन्हे वापस अपनी ड्यूटी पर हिमाचल प्रदेश जाना था लेकिन इससे पहले ही करंट लगने से उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद अचानक दिवाली की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी। चारों ओर चीख पुकार मच गयी। छोटे बेटे के इस कदर जाने से बुजुर्ग पिता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पति के जाने के गम से पत्नी बेसुध पड़ी हुई है।


दिवाली में घर सजाने के दौरान बिजली का करंट लगने से उनकी मौत हो गई। इस घटना से खुशी का माहौल अचानक गम में तब्दिल हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।


मृतक आर्मी जवान विनय कुमार के पिता सुरेश यादव ने बताया कि यदि बेटा की मौत ड्यूटी के दौरान दुश्मनों से लड़ते-लड़ते होती तो हम समझते देश के लिए मेरा बेटा शहीद हो गया लेकिन उसका इस तरह दुनियां से चले जाना परिवार सहित गांव के लिए दु:खद है। बता दें कि मृतक जवान के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और बड़े भाई भी आर्मी में क्लर्क है वो राजस्थान जोधपुर में पोस्टेड हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता