ब्रेकिंग
Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar News: जेल जाएंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी मुश्किलें, इस दिन तक करना होगा सरेंडर ✦नीरज के ‘ललन बाबू कौन हैं’ बयान के बाद संजय झा का पलटवार, बोले- आदरणीय हैं, JDU को मजबूत करने में बड़ा योगदान✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दिल्ली से पटना आ रहे इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी, 2 की हुई गिरफ्तारी

PATNA : यातायात के साधनो में सबसे आरामदायक और सुखदायक सफर हवाई यात्रा को बताया जाता है। लेकिन जब इसमें भी यात्रियों द्वारा इसके क्रू मेंबर के साथ बदमाशी की जाती है तो फिर बाकी

दिल्ली से पटना आ रहे इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी, 2 की हुई गिरफ्तारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : यातायात के साधनो में सबसे आरामदायक और सुखदायक सफर हवाई यात्रा को बताया जाता है। लेकिन जब इसमें भी यात्रियों द्वारा इसके क्रू मेंबर के साथ बदमाशी की जाती है तो फिर बाकी यात्रियों को भी परेशानी उठाना पड़ जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला इंडिगो की दिल्ली से पटना आने वाली फ्लाइट से जुड़ा हुआ है। जहां शराब के नशे में एक यात्री द्वारा उस प्लेन में सवार एयर होस्टेस और पायलट के साथ मारपीट की गई।


मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 ने दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भर। दिल्ली से ही फ्लाइट के अंदर तीन युवक शराब पीकर प्लेन में सवार हुए। फ्लाइट में बैठते हैं तीनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया जब फ्लाइट के अंदर मौजूद एयर होस्टेस में हंगामा कर रहे शराबियों को समझाने की कोशिश की तो ये लोग उसी से उलझ गए उसके साथ बदसलूकी और छेड़खानी करने लगे। इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा प्लेन के पायलट से भी मारपीट की गई। यह पूरी घटना कल देर रात की दिल्ली से पटना पहुंची इंडिगो की फ्लाइट की है।


बताया जा रहा है कि फ्लाइट में दिल्ली से ही शराब पीकर चाहती लोगो ने पहले का नाम रोहित कुमार दूसरे का नाम नितिन कुमार का तीसरे का नाम पिंटू कुमार है। यह तीनों बिहार के रहने वाले हैं। ये पूरी तरह लोग नशे में धुत थे। इन्होंने फ्लाइट में चढ़ते ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद फ्लाइट में सवार दूसरे पर्सन जब इसकी शिकायत एयर होस्टेस से करने लगे और फिर एयर होस्टेस ने इन लोगों को समझाने का कोशिश किया तो यह तीनों उसके साथ भी छेड़खानी करने लगे।


इधर किस घटना के बाद प्लेन में मौजूद पायलट ने इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी और सीआईएसफ को दी।जिसके बाद इनके पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर निकलने से पहले ही रोका गया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी पर जिनसे सवाल किया गया तो ये लोग खुद को बिहार की एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का खास आदमी बताया। हालांकि इस बीच तीसरा साथी पिंटू मौका ताड़ कर वहां से फरार हो गया।


बताते चलें कि,  इस घटना की जानकारी cisf की तरफ से एयरपोर्ट थाना और पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया और प्लेन के कैप्टन ने इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में रोहित और नितिन कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले आई है।