ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

धोखेबाज प्रेमी को प्रेमिका ने सिखाया सबक, पुलिस से लगाई मदद की गुहार, फिर क्या हुआ जानिए..

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में परिजन और पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-युगल की शादी करवायी गयी। कई दिनों तक साथ रहने के बाद प्रेमी उसे धोखा देने के फिराक में था लेकिन जब इस बात की भनक लड

धोखेबाज प्रेमी को प्रेमिका ने सिखाया सबक, पुलिस से लगाई मदद की गुहार, फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में परिजन और पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-युगल की शादी करवायी गयी। कई दिनों तक साथ रहने के बाद प्रेमी उसे धोखा देने के फिराक में था लेकिन जब इस बात की भनक लड़की को लगी तब उसने पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस ने धोखेबाज प्रेमी को पकड़ कर थाने पहुंची जिसके बाद दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद मंदिर में शादी करवा दी गयी। 


शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ शारिरीक संबंध बनाया। कई दिनों तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। इस दौरान जब प्रेमिका प्रेग्नेंट हो गयी तब प्रेमी ने गर्भपात कराया। जिसके बाद प्रेमिका जब भी शादी की बात कहती प्रेमी उसे टालता जा रहा था इस बार तो वह उसे छोड़कर भागने के फिराक में था। लेकिन लड़की को इस बात की भनक लग गई। फिर क्या था लड़की थाने पहुंच गयी और पुलिस कर्मियों ने मदद की गुहार लगाने लगी। 


लड़की ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाया जिसके बाद उसकी मदद के लिए पुलिस सामने आई। पुलिस ने धोखेबाज प्रेमी को दबोचा और दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया। दोनों के परिजन एक ही जाति से आते हैं वे इस शादी के लिए राजी हो गये। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी प्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर में करवाई गयी। मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। वहां मौजूद परिजनों और पुलिस कर्मियों से दोनों वर-वधू ने आशीर्वाद लिया। जिसके बाद दुल्हन को लेकर दुल्हा अपने घर के लिए रवाना हो गया। 

धोखेबाज प्रेमी को प्रेमिका ने सिखाया सबक, पुलिस से लगाई मदद की गुहार, फिर क्या हुआ जानिए..

धोखेबाज प्रेमी को प्रेमिका ने सिखाया सबक, पुलिस से लगाई मदद की गुहार, फिर क्या हुआ जानिए..

टैग्स