ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

धनतेरस पर पटना में खूब बरसा धन, 700 करोड़ का हुआ कारोबार

PATNA : धनतेरस के मौके पर पटना में खूब धन वर्षा हुई। बाजार से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक राजधानी पटना में धनतेरस के दिन लगभग 700 करोड़ रुपए से ऊपर का कारोबार हुआ। लोग राजधानी में

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : धनतेरस के मौके पर पटना में खूब धन वर्षा हुई। बाजार से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक राजधानी पटना में धनतेरस के दिन लगभग 700 करोड़ रुपए से ऊपर का कारोबार हुआ। लोग राजधानी में रात भर खरीदारी करते रहे धनतेरस के मौके पर सुबह से ही बाजार रोशन दिखा। शाम होते होते पटना के लगभग सभी बैंक एटीएम खाली हो चुके थे लोग खरीदारी में जुटे हुए थे। 


बैंकों से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के एटीएम से धनतेरस के दिन 50 करोड़ से ज्यादा कैश की निकासी हुई। हर रोज  पटना में हर दिन 40 करोड़ रुपए की एटीएम से निकासी होती है लेकिन धनतेरस के दिन यह रकम 10 करोड़ रुपए ज्यादा हुई।


एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है। धनतेरस के पहले तक बाजार में छाई मंदी की बात की जा रही थी. कारोबार की जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक धनतेरस के दिन बाजार में 20 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। ज्वेलरी से लेकर ऑटोमोबाइल फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली। 


बिक्री के मामले में फोर व्हीलर को टू व्हीलर ने पीछे छोड़ दिया सबसे ज्यादा बिक्री बाइक की हुई। इस सेक्टर में स्कूटी की बिक्री सबसे ज्यादा भी अकेले बजाज कंपनी ने पटना में धनतेरस के दिन 4000 से ज्यादा टू व्हीलर बेच डाले हैं। दुपहिया वाहनों में कुल कारोबार तकरीबन 300 करोड़ से ज्यादा का हुआ इसके अलावा सबसे ज्यादा कारोबार ज्वेलरी सेक्टर में हुआ लगभग 200 करोड़ की ज्वेलरी पटना में धनतेरस के दिन बेची गई धनतेरस पर बाजार का हाल इस बात से समझा जा सकता है कि 10 करोड रूपए के बर्तन लोगों ने खरीद डाले। बड़े सामानों के साथ-साथ धनतेरस के मौके पर पटना में झाड़ू की भी जमकर बिक्री हुई।