ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बाबासाहेब का अपमान: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर पुल के नीचे फेंका, लोगों में भारी आक्रोश

ढाका प्रखंड के भंडार चौक स्थित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने उखाड़कर पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने प्रतिमा बरामद कर जांच शुरू कर दी है, इससे गु्स्साए लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बिहार न्यूज
शरारती तत्वों की करतूत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: ढाका प्रखंड के भंडार महावीर मंदिर चौक पर स्थापित बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों ने उखाड़ दिया और प्रतिमा को पास के एक पुल के नीचे फेंक दिया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। बाबा साहेब की प्रतिमा को फेंके जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 


यह प्रतिमा भंडार चौक से गुजरने वाली एसएच-54 पर विधायक योजना के तहत बने टावर पर स्थापित की गई थी। इस टावर का निर्माण तत्कालीन विधायक पवन जायसवाल ने अपने ऐच्छिक कोष से कराया था।सुबह जब स्थानीय लोग जागे तो उन्होंने टावर से प्रतिमा गायब पाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान प्रतिमा को पास के पुल के नीचे से बरामद किया।


इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं और समाज में अशांति फैलाने वाले तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।


उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कस्बा लौखान पकड़िया टोला में भी बाबासाहेब की प्रतिमा को उखाड़कर सिंगरहिया के सरेह में फेंक दिया गया था। हालांकि उस समय पुलिस ने प्रतिमा बरामद कर ली थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।


घटना के बाद थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

टैग्स