ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

बिहार में दिखा अनोखा भक्त: जंजीरों में बंधा, देवघर की ओर पैदल यात्रा पर निकला 'भोलेनाथ का कैदी'

Bihar News: मुंगेर के कांवड़ यात्री शंभू कुमार ने सपने में मिले बाबा भोलेनाथ के संदेश के बाद खुद को जंजीरों में जकड़कर बाबा धाम देवघर की पैदल यात्रा शुरू की। यह दृश्य आस्था और प्रायश्चित का अद्वितीय संगम बना है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक अनोखी और श्रद्धा से भरी घटना सामने आई है, जहां एक भक्त ने स्वयं को जंजीरों में जकड़कर बाबा भोलेनाथ के दरबार, देवघर के लिए पैदल यात्रा शुरू की है। उसके हाथ, पैर, कमर और गर्दन पूरे शरीर को जंजीरों में बांधा गया है। लेकिन यह किसी पुलिस गिरफ्तारी का मामला नहीं, बल्कि भक्ति और प्रायश्चित की मिसाल है।


जहानाबाद निवासी शंभू कुमार नामक यह श्रद्धालु 20 वर्षों से लगातार बाबाधाम की यात्रा करता आ रहा है। इस बार उसकी यात्रा कुछ अलग है। शंभू ने बताया कि हाल ही में उसे सपने में बाबा भोलेनाथ ने दर्शन दिए और कहा कि उसने कोई गुनाह किया है, जिसका प्रायश्चित उसे "कैदी" बनकर करना होगा।


बाबा के आदेश को स्वीकार करते हुए शंभू ने खुद को जंजीरों में कैद कर लिया और भक्ति से लबरेज होकर "कैदी बम" के रूप में पैदल यात्रा शुरू की। कच्ची करवरिया पथ से गुजरते हुए उनके इस अद्वितीय रूप को देखकर राहगीर श्रद्धा और हैरानी के मिले-जुले भाव में डूब गए। हर कोई उन्हें देख बस यही बोल रहा था हर हर महादेव। उनकी आस्था, तपस्या और समर्पण को देखकर बाबा के भक्तों के लिए यह दृश्य एक प्रेरणा बन गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता