ब्रेकिंग
अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦अमिताभ बच्चन को पांचवी बार बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना, ग्रेनेड से हमले की चेतावनी✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग

BIHAR NEWS : देवदूत बनकर आए TTE, हार्ट अटैक के बाद ट्रेन में CPR देकर बचाई यात्री की जान; अब हो रही तारीफ़

SARAN: बिहार के छपरा में ट्रेन के टीटीई ने देवदूत बनकर एक यात्री की जान बचाई है। छपरा में यात्रा के दौरान अचानक ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ

BIHAR NEWS : देवदूत बनकर आए TTE, हार्ट अटैक के बाद ट्रेन में CPR देकर बचाई यात्री की जान; अब हो रही तारीफ़
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN: बिहार के छपरा में ट्रेन के टीटीई ने देवदूत बनकर एक यात्री की जान बचाई है। छपरा में यात्रा के दौरान अचानक ट्रेन संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद बुजुर्ग को अचेत देखकर कोच में अफरा-तफरी मच गई। वहीं ड्यूटी पर तैनात टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार ने बुजुर्ग की जान बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। 


जानकारी के मुताबिक यात्री को चलती ट्रेन में ही सीपीआर और माउथ टू माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट देने की वजह से उसकी जान बच गई। यह घटना आम्रपाली एक्सप्रेस जो अमृतसर से जयनगर जाती है। उसकी बताई जा रही है। इस ट्रेन में हाजीपुर के रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपति पैसेंजर जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। बुजुर्ग शख्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो अचेत हो गए। 


वहीं बैठी यात्री की पत्नी ने चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई। महिला को देखकर टीटीई राजीव कुमार और मनमोहन कुमार मौके पर पहुंच गए. दोनों ने बिना समय गवाए सीपीआर और माउथ टू माउथ ऑक्सीजन सपोर्ट देना शुरू कर दिया। लगभग 5 मिनट तक लगातार कोशिश के बाद यात्री की स्थिति में सुधार देखने मिला. जिसके बाद बुजुर्ग ने अपनी आंखें खोली और उठकर बैठ गए. इसके बाद कोच मौजूद सवारी ने कहा कि टीटीई साहब ने देवदूत का काम किया है। 


इधर,  ट्रेन के हाजीपुर पहुंचने पर डॉक्टर ने यात्री इलाज किया और हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेलवे कर्मचारियों द्वारा बुजुर्ग यात्री की जान बचाने पर उनकी सराहना की जा रही है। इसके साथ ही हर तरफ इस खबर को लेकर काफी चर्चा कि जा रही है। इसके साथ ही इस बात को लेकर तारीफ़ भी कि जा रही है।