ब्रेकिंग
Bihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!

देश के नए उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 152 वोटों के अंतर से देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बिहार
पीएम मोदी ने भी दी बधाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: एनडीए के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन उप-राष्ट्रपति का चुनाव जीत गये हैं। अब वो देश के नए उप-राष्ट्रपति होंगे। सीपी राधाकृष्णन के उप-राष्ट्रपति चुने जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी बधाई। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि एन॰डी॰ए॰ के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 


NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति 152 वोट से चुनाव जीत गए हैं। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, वहीं INDIA कैंडीडेट सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।


एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।


चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए थे, जिनमें से 752 को वैध और 15 को अवैध करार दिया गया। एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि इंडिया गठबंधन ने 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी घोषित किया था।


बता दें कि BRS और BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाए रखी थी। दोनों दलों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन इस चुनाव में नहीं किया। जबकि राज्यसभा में BRS के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। वहीं, लोकसभा में एकमात्र सांसद वाली शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति का हवाला देकर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। उधर, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के 11 सांसदों ने पहले ही एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया था।