ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

केंद्रीय मदद मिलने पर सुशील मोदी ने अमित शाह का जताया आभार, कहा- केंद्र और राज्य मिलकर कर रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से निबटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर लोगों को राहत पहुंचा रही है. केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को 613 क

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से निबटने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर लोगों को राहत पहुंचा रही है. केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को 613 करोड़ की सहायता दिए जाने के बाद सुशील मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जल जमाव के बाद महामारी की आशंका को देख डॉक्टरों की आठ टीमें तैनात की गयी है जो कि 15 दिनों तक राज्य में रहकर लोगों का इलाज करेगी.

सुशील मोदी ने कहा कि जुलाई के महीने में राज्य के 13 जिलों में आई बाढ़ से करीब 1 करोड़ की आबादी प्रभावित थी. उस दौरान अनियमित और कम बारिश की वजह से 102 प्रखंडों की 896 पंचायतें सूखे की चपेट में थी. 

उन्होंने कहा कि लोगों को राहत पहुंचाने के मकसद से राज्य सरकार ने अपने कोष से कुल 2400 करोड़ की स्वीकृति दी और बाढ़ पीड़ित सभी परिवारों को 6 हजार की दर से 1500 करोड़ रुपये 10 दिनों के अंदर उनके खाते में भेज दिया गया. डिप्टी  सीएम ने कहा कि सूखे से प्रभावित प्रति परिवार को 3-3 हजार की दर से कुल 900 करोड़ रुपये वितरित किए जायेंगे.