ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: मेरा काम करो, नहीं तो तुमको उठवा लूंगा..BJP विधायक पर DEO ने लगाया गंभीर आरोप

मुजफ्फरपुर की पारू विधानसभा से भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह 2005 से लगातार 4 बार चुनाव जीत चुके हैं। अपने ऊपर लगे आरोप पर कहा कि DEO के घर पर दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। डीईओ इन्ही लोगों से ही सरकारी काम करवाते हैं।

BIHAR
विधायक पर गंभीर आरोप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: बिहार में भाजपा विधायक पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि विधायक कहते हैं कि काम नहीं करोगे तो उठावा लेंगे। बीजेपी विधायक पर नियम के खिलाफ काम करने का दबाव बनाने का आरोप डीईओ ने लगाया है। 


मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से जुड़ा हुआ है। जहां के बीजेपी के विधायक अशोक कुमार सिंह पर वहां के डीईओ यानि जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे सरकारी आवास पर बीजेपी विधायक अचानक आ धमके और नियम के खिलाफ काम करने की बात कहने लगे। जह मैंने मना किया तो उठवा लेने की धमकी देने लगे। DEO ने इस बात की सूचना शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से दी है। 


उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने पत्र में लिखा कि 19 फरवरी बुधवार को सुबह-सुबह पारू के बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंच गये और नियम के विरुद्ध काम करने का दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने बीजेपी विधायक की बात नहीं मानी तो अशोक कुमार सिंह कहने लगे की तुमको उठवा लूंगा। वो गाली-गलौज भी करने लगे। कहने लगे कि देखते हैं तुम कैसे नहीं मेरा काम करते हो। 


जिसके बाद डीईओ काफी डरे हुए हैं और विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। वही डीईओ के आरोप को खारिज करते हुए बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के कुछ युवकों ने स्कूलों में काम किया था। जिसका पेमेंट बकाया था। मैंने DM से इस संबंध में बात की थी।  DEO अजय कुमार सिंह को फोन भी किया था लेकिन उन युवकों को पेमेंट नहीं किया गया। तब डीईओ से मिलकर कहा था कि मार्च क्लोजिंग होने वाला है इन लड़कों का पेमेंट क्लियर कर दीजिए।


 लेकिन उन्होंने पेमेंट करने से इनकार कर दिया। बीजेपी विधायक ने बताया कि डीईओ के घर पर दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे वो सरकारी काम करवाते हैं। इसके एवज में उनकों 20 से 40% तक कमीशन मिलता है। बीजेपी विधायक ने कहा कि अब वो इस मामले को लेकर विधानसभा अनुशासन समिति के समक्ष ले जाएंगे और डीईओ का खुलासा करेंगे।