ब्रेकिंग
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦ Bihar Politics : बिहार विधान परिषद पहुंचे सभापति, 2 निर्दलीय MLC की बढ़ेंगी मुश्किलें! सबूत लेकर विपक्ष करेगा शिकायत✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा

दिल्ली में मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, जमुई के नरगंजो हॉल्ट की घटना

JAMUI: जमुई में दिल्ली से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिला के कटोरिया थाना अंतर्गत जगदीडीह टोला चरका पत्थर गांव निवासी 29 वर्षीय

दिल्ली में मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, जमुई के नरगंजो हॉल्ट की घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में दिल्ली से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिला के कटोरिया थाना अंतर्गत जगदीडीह टोला चरका पत्थर गांव निवासी 29 वर्षीय विनोद बेसरा के रूप में हुई। विनोद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था जो शनिवार को दिल्ली से अपने घर लौट रहा था लेकिन देर शाम क्यूल जसीडीह रेलखंड के नरगंजो हॉल्ट से एक किलोमीटर आगे ट्रेन से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके पैकेट में रखे आधार कार्ड के माध्यम से की गई है। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई है। झाझा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। युवक ट्रेन से कैसे गिरा? इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया है। सूचना के बाद 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल झाझा लाया गया जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान बांका जिला निवासी के रूप में की गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता