ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

Bihar News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar Road Accident: रोहतास के डेहरी में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया। आखिर हादसा कैसे हुआ और मौके पर क्या

Bihar News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Ramakant kumar
2 मिनट

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। डेहरी पुलिस लाइन के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतक की पहचान बंजारी निवासी राजा चौधरी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल रणजीत चौधरी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।


जानकारी के अनुसार, घटना से पहले झारखंडी मंदिर के पास एक विवाह समारोह चल रहा था। शादी समारोह के बाद देर रात दोनों युवक एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी डेहरी पुलिस लाइन के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजा चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने डेहरी से तिलौथू जाने वाले मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और बीच सड़क पर आगजनी भी की। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलने पर डेहरी के एएसपी अखिलेश झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और काफी प्रयास के बाद जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।