ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों पर गिरी गाज, पांच को किया गया सील

Bihar News: रोहतास के डेहरी में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों को बंद करा दिया। जांच में कई सेंटर बिना रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और स्कूल समय में संचालित होते पाए गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी में शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थानों को बंद करा दिया। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई कोचिंग सेंटर स्कूल समय के दौरान संचालित हो रहे हैं, जहां छात्र स्कूल छोड़कर पढ़ाई करने पहुंच रहे थे।


इसी सूचना के आधार पर शिक्षा विभाग की टीम ने शनिवार सुबह डेहरी के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई कोचिंग संस्थान नियमों के विपरीत संचालित होते पाए गए, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद करा दिया गया।


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चल रहे थे, जहां सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा अधिकांश संस्थानों के पास आवश्यक पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) भी नहीं था।


कार्रवाई के दौरान पाली मोहल्ले में संचालित पांच कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार ये संस्थान बिना निर्धारित मानकों और नियमों के संचालित हो रहे थे तथा स्कूल समय में भी कक्षाएं चला रहे थे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा बार-बार निर्देश जारी किए जाते हैं कि स्कूल के समय में कोचिंग संस्थानों का संचालन नहीं किया जाए। 


इसके बावजूद नियमों की अनदेखी किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद डेहरी के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है, जबकि प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता