ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

BIG BOSS वाले दीपक ठाकुर का घर गांव डूब गया, पप्पू यादव मदद को पहुंचे हैं

MUZAFFARPUR : बिहार में बाढ़ आपदा के बीच बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर का घर और गांव भी डूब गया है। दीपक ठाकुर लगातार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक मदद नहीं पहुंची है

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में बाढ़ आपदा के बीच बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर का घर और गांव भी डूब गया है। दीपक ठाकुर लगातार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक मदद नहीं पहुंची है। ऐसे में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव दीपक के गांव पहुंच गए हैं। पप्पू यादव मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के आथर गांव पहुंचे हैं जो दीपक ठाकुर का गांव है। 


पप्पू यादव ने आकर गांव के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। उनके साथ खुद दीपक ठाकुर भी मौजूद थे। पप्पू यादव ने दीपक ठाकुर को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। पप्पू यादव की तरफ से यह मदद दीपक ठाकुर को बाढ़ राहत कैंप चलाने के लिए दिया गया है। 


दरअसल अपना गांव डूबने के बाद दीपक ठाकुर लगातार सोशल मीडिया के जरिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे लेकिन जब उन तक मदद नहीं पहुंची तो पप्पू यादव मदद के लिए पहुंच गए।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें