ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रशांत किशोर के कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की मौत, बेगूसराय से आकर जन सुराज कैंप में ठहरा था, नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबा

इस घटना के बाद से कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है। हालांकि इस संबंध में जनसुराज पार्टी की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आ पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

BIHAR
युवक की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक युवक बेगूसराय से पटना आया हुआ था। जहां एलसीटी घाट स्थित मरीन ड्राइव के किनारे बने जनसुराज के कैंप में ठहरा था। बुधवार को प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान कैंप में कार्यक्रम था, जिसमें युवक को  शामिल होना था। 


सुबह 7 बजे के करीब वह कैंप के पास ही गंगा नदी में नहाने चला गया लेकिन तभी पैर फिसलने के चलते वो गहरे पानी में चला गया और गंगा में डूबने से उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान अभिराज के रूप में हुई है जो बेगूसराय का रहने वाला था। वह प्रशांत किशोर के जनसुराज जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचा था। 


वही पर पार्टी के टेंट हाउस में ठहरा हुआ था। बता दें कि पिछले कई दिनों से LCT घाट पर जन सुराज अभियान का कैंप लगा हुआ है। जहां इस कैंप में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ठहरे हुए हैं। जनसुराज के कार्यकर्ता अभिराज की असामयिक मौत ने इस कैंप में शोक का माहौल व्याप्त है। हालांकि इस घटना के संबंध में जनसुराज पार्टी की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आ पाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही इस घटना के बाद से कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर है।   

टैग्स