ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

दारोगा से गश्ती गाड़ी में बदसलूकी और टैब चोरी, महिला सिपाही समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

PATNA : दारोगा से अभद्र व्यवहार और टैब चोरी मामले में डायल 112 के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें तीन महिला सिपाही, एक चालक व एक दारोगा शामिल हैं। दोनों ही मामल

दारोगा से गश्ती गाड़ी में बदसलूकी और टैब चोरी, महिला सिपाही समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : दारोगा से अभद्र व्यवहार और टैब चोरी मामले में डायल 112 के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें तीन महिला सिपाही, एक चालक व एक दारोगा शामिल हैं। दोनों ही मामले पटना के दीघा और कोतवाली थाने का है। दरअसल, दीघा थानेदार रामप्रीत पासवान से डायल 100 की गाड़ी पर सवार एक दारोगा ने दो महिला सिपाहियों की शिकायत की थी। दारोगा का आरोप था कि महिला सिपाहियों ने ड्यूटी के दौरान उनसे बदसलूकी की है। 


वहीं, इस शिकायत के बाद दीघा थानेदार ने पूरे मामले की जांच की। फिर दोनों महिला सिपाहियों की रिपोर्ट एसएसपी से कर दी। एसएसपी ने दीघा थानेदार के रिपोर्ट पर दोनों महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया। दोनों के उपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। इससे पहले कदमकुआं इलाके में हुई फायरिंग में डायल 112 के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।


दूसरी ओर कोतवाली थाना इलाके के बुद्ध स्मृति पार्क के समीप लगी डायल 112 की गश्ती गाड़ी से गायब हुये टैब के मामले में एक दारोगा, चालक व महिला सिपाही को सस्पेंड किया गया है। डीएसपी विधि व्यवस्था ने इन सभी के खिलाफ एसएसपी को रिपोर्ट की थी। इन पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।