ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

VIRAL VIDEO : ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में हंगामा, कांग्रेस नेता के कार्यक्रम में अभद्र नारेबाजी; सोशल मीडिया पर बवाल

VIRAL VIDEO : , सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

Prime Minister Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VIRAL VIDEO : बिहार में इन दिनों वोटर अधिकार यात्रा चल रहा है। इस यात्रा में लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी और बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हो रहे हैं और जनता के बीच जाकर यह बता रहे हैं कि केंद्र की सरकार कैसे उनकी हकमारी कर रही है। इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता पीएम मोदी को लेकर कुछ अपशद कहते हुए नजर आ रहे हैं। 


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। यह वीडियो ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान बिठौली का बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, दरभंगा से निकलने के बाद यात्रा का काफिला मुजफ्फरपुर पहुंचा और फिर बिठौली में एक बड़ा मंच सजाया गया। यहां मो. नौशाद के कार्यक्रम का आयोजन था, जो इस बार जाले विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। मंच पर हॉर्न लगे थे, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई गई थी और उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी।


इसी दौरान मंच पर मौजूद कार्यकर्ता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसी बीच कई उत्साहित कार्यकर्ताओं ने माइक छीनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन बार-बार मंच से प्रधानमंत्री को लेकर अपशब्द कहे जाते रहे।


वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मंच पर नाबालिग से लेकर वयस्क तक मौजूद थे और लगातार नारेबाजी और अपशब्दों का सिलसिला चलता रहा।