ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

एसएसपी के पास फरियाद लेकर पहुंचा था किन्नर, बॉडीगार्ड ने हाथ खींचकर...

DARBHANGA: एसएसपी के ऑफिस में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक किन्नर अपनी गुहार लेकर एसएसपी के गाड़ी के समक्ष खड़ा हो गया और गाड़ी को रोक दिया। यह तमाशा देख एसएसपी

एसएसपी के पास फरियाद लेकर पहुंचा था किन्नर, बॉडीगार्ड ने हाथ खींचकर...
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA: एसएसपी के ऑफिस में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक किन्नर अपनी गुहार लेकर एसएसपी के गाड़ी के समक्ष खड़ा हो गया और गाड़ी को रोक दिया। यह तमाशा देख एसएसपी के बॉडीगार्ड ने किन्नर का हाथ खींचकर गाड़ी के सामने से हटाया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा तब हुआ जब एसएसपी के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर किन्नर पहुंचा, लेकिन एसएसपी की व्यस्ता के कारण किन्नर की मुलाकात नही हो सकी। इसके बाद मयूरी किन्नर ने तमाशा खड़ा कर दिया।



दरअसल, हर शुक्रवार की तरह इस शुक्रवार को भी दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के जनता दरबार का दिन था। लेकिन इस शुक्रवार को एसएसपी का पुलिस पदाधिकारियों और सभी थाना क्षेत्रों के स्तर पर मीटिंग चल रहा था। इसको लेकर एसएसपी काफी व्यस्त थे। तभी उन्हें जरूरी काम से अपने कार्यालय से निकल कर वाहन में जैसे ही सवार हुए जाने के लिए और इसी बीच एक किन्नर दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के गाड़ी के सामने आकर खड़ा हो गया और गाड़ी रोकनी पड़ी। 



किन्नर कहने लगी कि चाहे हमारी जान चली जाए हम सर को नहीं जाने देंगे। मेरे ज़मीन का विवाद है और हमारे परिवार के लोग मेरे साथ मारपीट करते हैं।हम थाना का चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। लेकिन मेरा कोई नही सुन रहा है। पहले तो एसएसपी का बॉडीगार्ड ने किन्नर को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, जब वह नहीं माना तो एसएसपी के बॉडीगार्ड ने किन्नर का हाथ पकड़ कर गाड़ी के सामने से खींच कर हटा दिया। तब जाकर एसएसपी का गाड़ी जा सका।



किन्नर से बताया कि वे बहादुरपुर के पतोड़ ओपी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने अपने भाई मो. अनवर पर आरोप लगाया कि मेरा भाई मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज करता है। वह मेरे हक की जमीन नहीं दे रहा है और बहादुरपुर थाना पर इस बात की हमनें शिकायत की तो बहादुरपुर थाना कुछ नहीं कर रहा है। इसी बात की शिकायत करने मैं वरीय पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में आवेदन लेकर आया था, ताकि मुझे न्याय मिल सके। लेकिन एसएसपी बिना मुलाकात किये वहां से निकल गए। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता