ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

दरभंगा के मंदिर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पुजारी को धमकाकर मुकुट-आभूषण और नकदी लेकर फरार

दरभंगा के राघोपुर स्थित रामजानकी मंदिर में हथियारबंद बदमाशों ने पुजारी को जान से मारने की धमकी देकर भगवान का मुकुट, आभूषण, पोशाक और नकदी चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA:दरभंगा जिले के नेहरा थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर गांव में पुजारी बाबा स्मारक सह राम जानकी मंदिर में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी दी और भगवान का मुकुट, पोशाक, आभूषण सहित करीब 5 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।


पुजारी ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे 5-6 बदमाश लाठी-डंडे और हथियारों से लैस होकर मंदिर परिसर में घुस आए। बदमाश उनके शयनकक्ष के पास पहरा देते रहे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने मंदिर से भगवान का मुकुट, पोशाक, आभूषण और अन्य कीमती सामान के साथ नकदी भी चोरी कर ली।


घटना की जानकारी सुबह मंदिर कमेटी और ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नेहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि मंदिर सकरी-धरोड़ा मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित है। व्यस्त इलाके में हथियारबंद बदमाशों द्वारा मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है।