ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रात में पुलिस की गश्ती गाड़ी हो गई चोरी, सुबह लावारिस हालत में खेत से मिला

DARBHANGA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि आए दिन लूट, हत्या, चोरी, डकैती, रेप जैसे आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे है। आम लोगों के साथ-साथ अब पुलिस

रात में पुलिस की गश्ती गाड़ी हो गई चोरी, सुबह लावारिस हालत में खेत से मिला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि आए दिन लूट, हत्या, चोरी, डकैती, रेप जैसे आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे है। आम लोगों के साथ-साथ अब पुलिस को भी अपराधी निशाना बना रहे हैं। इस बार थाने की गश्ती जीप को बदमाशों ने चुरा लिया लेकिन जीप लेकर भागने के क्रम में वो अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा।


 जिसके बाद गाड़ी को खेत में छोड़कर अपराधी फरार हो गये। इधर पुलिस कर्मी गश्ती गाड़ी को ढूंढने लगे लेकिन पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी कही नहीं मिली। फिर अगले दिन लावारिस हालत में पुलिस की गाड़ी एक खेत में मिला। दरभंगा जिले के बिरौल से यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। 


लोगों के बीच इस बात की चर्चा होने लगी कि जब पुलिस की गाड़ी चोरी हो रही है तो आम जनता की बात ही छोड़ दीजिए। लोग अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लावारिस हालत में थाने की गाड़ी के मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से खेत में खड़ी गाड़ी को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 




टैग्स