ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

LMNU कुलपति की गाड़ी पर छात्रों का हमला, वीसी को बंधक बना बॉडीगॉर्ड के साथ भी किया मारपीट

DARBHANGA : बिहार के नामी यूनिवर्सिटी में से एक ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी छात्रों ने पीएचडी नामांकन के रिजल्ट को लेकर जमकर हंगामा मचाया। विरोध कर रहे स्टूडेंट ने कुलपति क

LMNU कुलपति की गाड़ी पर छात्रों का हमला, वीसी को बंधक बना बॉडीगॉर्ड के साथ भी किया मारपीट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के नामी यूनिवर्सिटी में से एक ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी छात्रों ने पीएचडी नामांकन के रिजल्ट को लेकर जमकर हंगामा मचाया। विरोध कर रहे स्टूडेंट ने कुलपति का घेराव करते हुए उनको बंधक बना लिया। इतना ही नहीं इन स्टूडेंटों ने वीसी के बॉडीगॉर्ड के साथ भी धक्का मुक्की भी गयी है। इसको लेकर कुलपति ने बताया कि जब मैं खाना खाने के लिए अपने घर जा रहे थे. तभी छात्रों ने गाड़ी पर पीटने लगे और गाड़ी के आगे सभी छात्र बैठ गये।



दरअसल, छात्रों के इस उग्र प्रदर्शन को देखकर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव समेत कई अधिकारी लगभग 5 घंटो तक बंधक बने रहे।  इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रसाशन के तरफ से शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सदर डीएसपी अमित कुमार को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद उन्होंने आंदोलनरत अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता कराने के बाद मामला शांत करवाया। 


इस घटना को लेकर एलएनएमयू कुलपति एसपी सिंह ने बताया कि, विश्वविद्यालय पूरी पारदर्शिता के साथ पीएचडी का रिजल्ट उनके अंक के साथ प्रकाशित किया। छात्रों के द्वारा जो हंगामा किया गया है, वह नाजायज है। अवैध एडमिशन करवाने और दबाव बनाने के लिए योजना बनाकर इस तरह का विरोध किया गया है।  उन्होंने कहा कि छात्रों ने हमारे बॉडीगॉर्ड के साथ धक्का-मुक्की की। मुझे बंधक बना लिया।  हम लोगों की जान असुरक्षित है।  फिलहाल हम सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर रहे हैं। 



वहीं, आंदोलनकारी छात्र ने कहा कि, पैट का रिजल्ट विश्वविद्यालय के द्वारा विलंब से जारी किया गया है।  जिसमें हमलोगों को आशंका है कि प्रकाशित रिजल्ट में कई तरह की गड़बड़ियां की गई है। इसीलिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि रिजल्ट को पारदर्शिता के साथ रखा जाए और सारा डेटाबेस लोगों को दिखाया जाए। इसी को लेकर आज हम लोग आंदोलन किया है। 



आपको बताते चलें कि, इस विश्वविद्यालय में चार सौ अठहतर लोगों के नामांकन के लिए सीटें खाली थी। पीएचडी नामांकन के लिए सभी विषयों में इंटरव्यू भी ली गई। लेकिन इसके जब  रिजल्टजारी किया गया तो उसमें गड़बड़ी की बात शुरू हो गयी। इसी को लेकर छात्रों के तरफ से यह कहा जा रहा है कि रिजल्ट को पब्लिक डोमिन में लाया जाए। यही वजह है कि आज इन छात्रों ने वीसी को ही बंधक बना लिया।