ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

केके पाठक के दौरे से दरभंगा के शिक्षकों में हड़कंप, शौचालय बंद देख प्रिंसिपल का वेतन रोका

DARBHANGA: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद से ही केके पाठक अपने फैसलों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। केके पाठक लगातार सरकारी स्कूलों का औचक न

केके पाठक के दौरे से दरभंगा के शिक्षकों में हड़कंप, शौचालय बंद देख प्रिंसिपल का वेतन रोका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के बाद से ही केके पाठक अपने फैसलों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। केके पाठक लगातार सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं और लापरवाही पर शिक्षकों की क्लास भी लगा रहे हैं। शुक्रवार को केके पाठक ने दरभंगा के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक स्कूल के प्राचार्य के वेतन को बंद करने का भी आदेश जारी किया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक शुक्रवार को दरभंगा के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सिंहवाड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुरा, मध्य विद्यालय कन्या रामपुर, परियोजना प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय रामपुरा, मध्य विद्यालय हनुमान नगर, वासुदेव मिश्रा प्लस टू उच्च विद्यालय, सिमरी का औचक निरीक्षण किया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार से संबंधित दिशा निर्देश स्कूलों के शिक्षकों और अन्य कर्मियों को दिया।


निरीक्षण के दौरान सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुरा मध्य विद्यालय पहुंचे केके पाठक ने स्कूल के शौचालय की हालत देखकर भड़क गए और शौचालय बंद रहने के कारण उन्होंने स्कूल के प्राचार्य सहजानंद का वेतन बंद करने का आदेश दे दिया। केके पाठक के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही जिले के स्कूलों के शिक्षकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। बता दें कि शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक इन दिनों राज्य के सरकारी स्कूलों का लगातार दौरा कर रहे हैं और लापरवाही को लेकर शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं।

टैग्स