ब्रेकिंग
Bihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम“नशा नहीं करते तो जांच से क्या डर?” मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी खुली चुनौती, तेजस्वी पर उठाए सवालमुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरBihar cabinet: कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम“नशा नहीं करते तो जांच से क्या डर?” मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी खुली चुनौती, तेजस्वी पर उठाए सवालमुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबर

दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शक

दरभंगा के कमतौल में 25 वर्षीय युवक सत्यम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रतनपुर-कलवाड़ा सड़क किनारे शव मिला। पिता ने साथ गए चार दोस्तों पर शक जताया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक सत्यम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव रतनपुर-कलवाड़ा मुख्य सड़क के किनारे आम के बगीचे के पास झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर गोली लगने के तीन निशान मिले हैं।


परिजनों के अनुसार, सत्यम मंगलवार शाम अपनी बेटी के लिए दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि उस समय उसके साथ चार युवक भी थे। रात करीब 8:17 बजे सत्यम ने अपने पिता संजीव कुमार से फोन पर बात की और खुद को मलिकपुर में बताया। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद सड़क किनारे उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार में हड़कंप मच गया।


पिता ने चार दोस्तों पर जताया शक

मृतक के पिता संजीव कुमार ने सत्यम के साथ गए चार दोस्तों पर शक जताया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी को आरोपी नहीं बनाया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को रतनपुर-कलवाड़ा मुख्य सड़क के पास लाकर फेंका गया।


फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और मृतक के मोबाइल फोन से जुड़ी जानकारी के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।