ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

फरक्का जल संधि से बिहार हो रहा बर्बाद, जदयू विधायक ईश्वर मंडल ने भरी हुंकार

दरभंगा में जदयू विधायक ईश्वर मंडल ने फरक्का जल संधि को लेकर बिहार के हित में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि जल संकट से खेती और पेयजल प्रभावित हो रहे हैं। विधायक ने संधि के खिलाफ गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

बिहार न्यूज
गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA:बिहार निर्वाचन परिसीमन एवं पुनर्संरचना समिति, दरभंगा प्रमंडल की जिम्मेदारी मिलने पर दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक ईश्वर मंडल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। आकाशवाणी रोड स्थित सभागार में विधायक को पाग-चादर,पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेश मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन गिरधर गोपाल ने किया 


कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि फरक्का जलसंधि के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज किया जायेगा। विधायक ने कहा कि बंग्लादेश के साथ फरक्का जलसंधि के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। अब बिहार को उसकी जरूरत के अनुसार पानी मिलना चाहिए।


उनके अनुसार जल संकट बढ़ने के कारण खेती और पेयजल दोनों प्रभावित हो रहे हैं और आने वाले दिनों में इस संधि से बिहार को हुए नुकसान को लेकर जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा तथा गांव-गांव और पंचायत-पंचायत जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और पत्रकारों को भी लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहिए। गरीब और कमजोर वर्ग के लिए जल संकट अधिक गंभीर समस्या बन जाता है।


ईश्वर मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक दूरदर्शिता पर चर्चा करते हुए कहा कि जब नीतीश कुमार जी ने नल जल योजना की शुरुआत की तो बहुत लोगों ने इसका मजाक बनाया कि गाँव पंचायत मे नल से जल की क्या जरूरत है लेकिन आज नल से निकले उस जल की कीमत को पूरा बिहार समझ रहा है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने अपना परिवार और निजी हित त्यागकर बिहार के विकास के लिए काम किया तथा बिहार आज जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसमें नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक कार्यकाल की बड़ी भूमिका है।


टैग्स