ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा शानदार; टर्मिनल प्लान बनकर हुआ तैयार, 43 लाख यात्रियों की होगी क्षमता

PATNA: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट के स्थायी टर्मिनल को लेकर लेआउट तैयार हो गया है. इस एयरपोर्ट के विकास के लिए उड़ान योजना के तहत लगातार दूसरे साल नबंर वन पर बने रहने के बाद राज

दरभंगा एयरपोर्ट बनेगा शानदार; टर्मिनल प्लान बनकर हुआ तैयार, 43 लाख यात्रियों की होगी क्षमता
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट के स्थायी टर्मिनल को लेकर लेआउट तैयार हो गया है. इस एयरपोर्ट के विकास के लिए उड़ान योजना के तहत लगातार दूसरे साल नबंर वन पर बने रहने के बाद राज्य सरकार ने जमीन दी है. अब इस जमीन पर सुविधाओं का विकास केंद्र सरकार करने जा रही है. 


आपको बता दे दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह के समय बने इस एयरपोर्ट पर 1950 से 1963 तक आम लोगों के लिए विमान सेवा उपलब्ध थी. जिसके बाद  उड़ान योजना के तहत 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेइस एयरपोर्ट को फिर से आम लोगों के लिए खोला. वही इसके बाद से इस एयरपोर्ट की क्षमता और सुविधा के विस्तार की मांग होती रही है.


अब दरभंगा एयरपोर्ट के लेआउट प्लान के तैयार हो गया है जिसके अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट का स्थायी सिविल टर्मिनल 54 एकड़ में बनेगा. जो एयरपोर्ट के दक्षिण होगा और नार्थ-ईस्ट कोरिडोर से जुड़ेगा. बता दे राज्य सरकार की ओर से दी गयी 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन पर रनवे का विस्तार और रात में टेकआफ और लैंड करने की सुविधा के लिए आइएलएस सिस्टम लगाया जायेगा. 


66 हजार वर्ग मीटर में बननेवाले इस नये टर्मिनल भवन की ब्लू प्रिंट के अनुसार दरभंगा एयरपोर्ट का मुख्य टर्मिनल दो फेज में बनेगा. टर्मिनल की पूरी क्षमता सालाना 42.5 लाख यात्रियों की होगी. व्यस्ततम अवधि में यहां से एक साथ 2000-500 यात्रियों की आवाजाही हो सकती है.


टैग्स