ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार

झूठे केस से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बिहार में पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: दरभंगा के बहेड़ी में झूठे केस और जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद गुरु और प्रशासन के समझाने पर युवक नीचे उतरा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावीडीह गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक खुद को झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते यह मामला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया और करीब पांच घंटे तक पूरा इलाका सांस थामे इस घटना को देखता रहा।


बताया जाता है कि हावीडीह गांव निवासी अमरजीत यादव,  28 वर्षीय पुत्र है, पारिवारिक जमीन विवाद और कथित झूठे केस से परेशान था। इसी नाराजगी में वह गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से लगातार न्याय की मांग करता रहा। वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था, जिन पर उसने साजिश रचने का आरोप लगाया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता और अंचलाधिकारी धनश्री बाला ने युवक को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।


स्थिति गंभीर होती देख युवक के गुरु जटाशंकर झा उर्फ दुखी को बुलाया गया। गुरु ने माइक के जरिए अपने शिष्य से बात की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। आखिरकार गुरु की बात मानते हुए युवक टावर से नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।


नीचे उतरने के बाद युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। बाद में उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर वह काफी मानसिक तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।


प्रशासन ने युवक से लिखित आवेदन लेकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीआर बांड भरवाने के बाद युवक को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। करीब पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पूरे इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही और हर कोई इस हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बना रहा। 

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता