ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

दरभंगा में आवारा कुत्तों का आतंक: गली में खेल रही 10 साल की बच्ची पर झुंड ने किया हमला, दर्दनाक मौत

Bihar News: दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 10 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत...

दरभंगा में आवारा कुत्तों का आतंक: गली में खेल रही 10 साल की बच्ची पर झुंड ने किया हमला, दर्दनाक मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गली नंबर-2 में गुरुवार दोपहर आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 साल की एक मासूम बच्ची पर ऐसा हमला किया कि उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 


मृत बच्ची की पहचान अन्नू कुमारी के रूप में हुई है। वह बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा-चक्का गांव निवासी भारत सहनी की बेटी थी। बताया जा रहा है कि अन्नू अपनी मां के साथ बहादुरपुर स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। वह छठी कक्षा की छात्रा थी और पढ़ाई में काफी तेज बताई जा रही थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि एक सामान्य दोपहर इस परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन ले जाएगी।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अन्नू घर के पास वाली गली से गुजर रही थी। तभी अचानक आधा दर्जन से ज्यादा आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। पहले तो बच्ची खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन कुत्तों का झुंड लगातार उस पर हमला करता रहा। मासूम की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह डंडों और पत्थरों से कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक अन्नू गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।


घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ बच्ची को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गई। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अपनी बेटी का शव देखकर बेसुध हो गई।


परिजनों ने बताया कि अन्नू के पिता मजदूरी करने बाहर रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है। अन्नू तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्थानिय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। कई बार छोटे बच्चों और राहगीरों पर कुत्तों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन नगर निगम और प्रशासन ने कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।


बहादुरपुर थाना अध्यक्ष प्रसूनजय कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं इलाके के लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आवारा कुत्तों पर जल्द नियंत्रण किया जाए।