ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

दरभंगा से हैदराबाद व कोलकाता के लिए इंडियो की उड़ान आज से, मिथिला के लोगों में खासा उत्साह

DARBHANGA: मिथिलांचल के लोगों के लिए आज खुशी का दिन है। दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट के बाद अब आज से इंडिगो की विमान भी उड़ान भरने लगेगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

दरभंगा से हैदराबाद व कोलकाता के लिए इंडियो की उड़ान आज से, मिथिला के लोगों में खासा उत्साह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: मिथिलांचल के लोगों के लिए आज खुशी का दिन है। दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट के बाद अब आज से इंडिगो की विमान भी उड़ान भरने लगेगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


यात्रियों को टर्मिनल भवन से विमान तक ले जाने के लिए इंडिगो की बस दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। इंडिगो शुरुआती दौर में दरभंगा से हैदराबाद और कोलकाता के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर रही है। हैदराबाद से यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान दिन के 12.15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट लैंड करेगा। यात्रियों को लेकर पुन: वहीं विमान 12.45 बजे हैदराबाद के लिए टेकऑफ करेगा। दरभंगा से हैदराबाद की दूरी दो घंटे 25 मिनट में पूरी की जाएगी। 


वही कोलकाता से इंडिगो की विमान दोपहर 13.10 बजे उड़ान भरेगी और 14.25 बजे दरभंगा में विमान की लैंडिंग होगी। अब कोलकाता के लिए दरभंगा से हर रोज दो विमान उड़ान भरेगी। दरभंगा से पहले ही बेंगलुरू, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए एक-एक विमान है।


 दरभंगा से इंडिगो विमान सेवा शुरू होने पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने खुशी जतायी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "इंडिगो एयरलाइंस का #मिथिला में स्वागत है हमें खुशी है कि आज (5 जुलाई) से @IndiGo6E  की सेवा भी प्रतिदिन कोलकाता और हैदराबाद से #दरभंगा_एयरपोर्ट के लिए शुरू हो रही है। आज इसकी उद्घाटन उड़ान से कोलकाता से दरभंगा पहुंच रहा हूं"





टैग्स