ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar News: बिहार के दरभंगा में दिल्ली मोड़ स्थित महादेव मंदिर के पास तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसे में 42 वर्षीय शिक्षक मो. अहमद अली की मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ स्थित महादेव मंदिर के पास तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसे में 42 वर्षीय मो. अहमद अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 





मृतक जाले हाईस्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 





परिजनों ने नो एंट्री के बावजूद शहर में भारी वाहन के प्रवेश पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपने पीछे तीन बेटों को छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे छोटा महज चार साल का है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता