ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

दरभंगा में टला बड़ा हादसा, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्रीकार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते

दरभंगा में टला बड़ा हादसा, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्रीकार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इस तरह बड़ी घटना होने से बची। 


स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्रीकार में लगी आग का कारण शार्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। समय रहते रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। घटना पंडासराय गुमटी के पास की है। जहां इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि ट्रेन दरभंगा से दिल्ली जा रही थी तभी अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से पैंट्रीकार में आग लग गयी। रेल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।