ब्रेकिंग
संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ?

तबलीगी जमात के तीन संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस

DARBHANGA: तबलीगी जमात के तीन संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. जब रिपोर्ट आई तो प्रशासन राहत की सांस ली है. दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में कोरोना के पॉजिटिव मर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

 DARBHANGA: तबलीगी जमात के तीन संदिग्धों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. जब रिपोर्ट आई तो प्रशासन राहत की सांस ली है. दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सरकार के द्वारा जारी सूची के आधार पर जिला प्रशासन ने गौड़ाबौराम प्रखंड के बौराम गांव से तीन लोगों को पकड़कर कोरोना की जांच के लिए डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था. हॉस्पिटल प्रशासन ने तबलीकी जमात के तीन लोगों सहित 14 लोगों का सैंपल जांच के लिए दो दिनों पहले पटना भेजा गया था. 

16 मार्च को तीनों आए थे अपने गांव

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी मरकज में शामिल होने वालों की सूची जारी होने के बाद जारी होने बाद जिला प्रशासन बौराम गांव पहुंचकर तीनों युवक को कब्जे में लेकर डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराते हुए इनके ब्लड सैंपल की जांच के लिए पटना भेजा जा गया था. ये तीनों 16 मार्च को दिल्ली से अपने घर बौराम आए थे और ये लोगों गांव में छुपकर रह रहे थे. इन तीनों के अलावे 11 और बाकी सैंपल भी निगेटिव आया है. 

हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. राजरंजन प्रसाद ने कहा की तबलीगी मरकज मामले में बौराम गांव के जिन तीन लोगों को कोरोना की जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. उन तीनों का रिपोर्ट निगेटिव आया है. वही उन्होंने कहा की कल फ्लू कॉर्नर में 65 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. इनमें से आठ लोंगों को जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता