ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

दरभंगा में मिले कोरोना के 33 नये पॉजिटिव केस, 200 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

DARBHANGA: जिले में लगातार कोरोना के नए पॉजिटिव केस मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हैं। वही कुशेश्वरस्थान, हायाघाट और केवटी प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर से पॉजिटिव मरीज मिलने से इ

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DARBHANGA: जिले में लगातार कोरोना के नए पॉजिटिव केस मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हैं। वही कुशेश्वरस्थान, हायाघाट और केवटी प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर से पॉजिटिव मरीज मिलने से इलाके के लोगो मे दहशत का माहौल है। इसमें जिले में सबसे अधिक पॉजिटिव मरीज के मामले कुशेश्वरस्थान में है, जहां मरीजों की संख्या 46 हो चुकी हैं।

दरभंगा में मिले कोरोना के 33 नये पॉजिटिव केस, 200 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

वही रविवार को 33 नए मरीजों के भर्ती होने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 216 हो गई है। वही डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड से अबतक 162 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वही आइसोलेशन वार्ड में फिलहाल 83 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं कोरोना संक्रमण से मौत की आंकड़े की बात करें तो अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। बताते चले कि इसके पूर्व 18 मई को कुशेश्वरस्थान में 23 नए मामले निकले थे, जो जिले में अभी तक एक दिन में सबसे अधिक पॉजिटिव की संख्या है।

दरभंगा में मिले कोरोना के 33 नये पॉजिटिव केस, 200 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

वहीं सिविल सर्जन डॉ. ए के सिन्हा ने 33 नए मरीज के मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी संक्रमित मरीजो का डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में बेहतर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। स्वस्थ होकर घर लौटे सभी लोगो को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने पर मास्क व सेनिटाइजर का अवश्य प्रयोग करें। अगर आपके घर के आसपास कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत स्वास्थ केंद्र या टॉल फ्री नंबर पर सूचना देकर इसकी रोकथाम में सहयोग करें।

दरभंगा में मिले कोरोना के 33 नये पॉजिटिव केस, 200 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

बता दें कि कि रविवार को एक बार फिर बिहार में कोरोना के  99 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 7602 हो गई है। बिहार में कोरोना के 99 नए मामले 15 जिलों से सामने आए हैं इनमें सबसे ज्यादा के दरभंगा जिले से हैं।दरभंगा में 33 नए मामले सामने आए हैं। जबकि भागलपुर से 9 और बांका जिले से भी 9 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। पटना में 5 नए मरीज मिले हैं जबकि रोहतास में 5, समस्तीपुर में 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सीवान जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। वैशाली में एक और पश्चिम चंपारण में 2 नए मरीज मिले हैं। 

दरभंगा में मिले कोरोना के 33 नये पॉजिटिव केस, 200 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता