ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बैंक ऑफ इंडिया की कैशियर को हुआ कोरोना, ब्रांच को किया गया बंद

DARBHANGA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार के दरभंगा में बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा नए पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. बैंक ऑफ इंडिय

बैंक ऑफ इंडिया की कैशियर को हुआ कोरोना, ब्रांच को किया गया बंद
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार के दरभंगा में बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा नए पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. बैंक ऑफ इंडिया के लालबाग़ शाखा की एक कैशियर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. जिसके कारण ब्रांच मैनेजर ने एहतियात बरतते हुएबैंक शाखा को फिलहाल बंद कर दिया है. 


बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया लालबाग़ शाखा की एक कैशियर कोरोना पॉजिटिव पाई गई.  इसके बाद बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया. कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बैंक की इस शाखा को बंद कर दिया गया है. इसकी वजह से ग्राहकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बैंक के एक उपभोक्ता सुरेश झा ने कहा कि वे बैंक में जरूरी काम से आए थे, लेकिन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इसे बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यहां आने-जाने का उनका भाड़ा और समय बर्बाद हुआ. इसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है. 


वहीं, शाखा प्रबंधक सौरभे यादव ने कहा कि उनकी ब्रांच की एक कैशियर को कुछ दिनों से बुखार था. उसकी जब जांच कराई गई तो कोरोना की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्होंने बैंक के सभी कर्मियों की जांच कराई है और शाखा में फिलहाल कामकाज बंद कर दिया गया है. 


उन्होंने कहा कि शाखा का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है. शाखा प्रबंधक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान बैंक में आने वाले जितने भी जान पहचान के ग्राहक हैं उन्हें भी कोरोना की जांच कराने की हिदायत दे दी गई है. आपको बता दें कि दरभंगा में बुधवार को 14 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4407 हो गई है. आपको बता दें की अब तक जिले में कोरोना से 39 लोगों की मौत भी हो गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता