ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

BIHAR CRIME: अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म, दरभंगा के बाद अब मधुबनी में लूट की बड़ी वारदात

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दरभंगा में सीएसपी संचालक से लूट के बाद अब मधुबनी में पेट्रोल पंप कर्मी से 8 लाख रुपये लूट लिए गए। एक के बाद एक वारदातों से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद क्राइम कम होगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। अपराधियों में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। 


मोतिहारी में मुकेश सहनी के पार्टी के नेता की हत्या कर दी गयी वही पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी। वही दरभंगा में 3.5 लाख रुपये की लूट सीएसपी संचालक से की गयी, अब अपराधियों ने मधुबनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मधुबनी में पेट्रोल पंप कर्मी से 8 लाख रुपये लूट लिया। एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


पीड़ित अब पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बिहार में मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित कमला पुल के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी से 8 लाख रुपए की लूट लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस मामले को लेकर जयनगर के SDPO राघव दयाल के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।