ब्रेकिंग
बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद

मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात मामूली विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौक

मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले में शनिवार देर रात मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी, सिटी एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.


मृतक की पहचान दीपु सहनी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और चाकूबाजी शुरू हो गई. इस दौरान दीपु सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


घटना में मृतक के बड़े भाई दिलीप सहनी भी घायल हुए हैं. उनके पेट में चाकू से हमला किया गया. उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.


विवाद के दौरान झगड़ा छुड़ाने पहुंचे मोहल्ले के अनिल कुमार मंडल पर भी हमला किया गया. चाकू लगने से उनके हाथ में चोट आई है. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है और चाकूबाजी के पीछे की वजह की जांच की जा रही है.


देर रात एसएसपी जगुनाथ रेड्डी खुद डीएमसीएच पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और परिवार को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया.


पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.