ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

दरभंगा के क्वारंटाइन सेंटर में सुसाइड, एक शख्स ने गमछे का फंदा बनाकर की आत्महत्या

DARBHANGA : कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए शख्स ने खुदकुशी कर ली है. दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के जलवा पंचाय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से आ रही है. जहां क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए शख्स ने खुदकुशी कर ली है. दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के जलवा पंचायत में यह घटना हुई है. जिस शख्स ने क्वारंटाइन सेंटर में खुदकुशी की है, उसका नाम विनोद यादव है. 


मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पिछले दिनों वापस आए विनोद यादव को प्रशासन ने क्वारंटाइन किया था. जिसके बाद वह लगातार जलवार पंचायत के कमरौली स्कूल में रह रहा था. इसी क्वारंटाइन सेंटर में उसने गमछे का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली है.


विनोद यादव ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है,यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. लेकिन क्वारंटाइन किए जाने के बाद वह मानसिक तौर पर परेशान था. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के डीएम और एसपी क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे हैं. मृतक विनोद यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता