ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

DM ने 40 मजिस्ट्रेट पर किया FIR, चुनावी ड्यूटी से गायब रहने पर की बड़ी कार्रवाई

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से गायब रहने पर 40 मजिस्ट्रेट के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. दरभंगा के जिलाधिकारी ने ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए 40 दंडाधिकारिय

DM ने 40 मजिस्ट्रेट पर किया FIR, चुनावी ड्यूटी से गायब रहने पर की बड़ी कार्रवाई
First Bihar
1 मिनट

DARBHANGA :  बिहार विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से गायब रहने पर 40 मजिस्ट्रेट के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. दरभंगा के जिलाधिकारी ने ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए 40 दंडाधिकारियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया है.


बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के दूसरे चरण के मतदान के लिए 78-कुशेश्वरस्थान (अजा), 79-गौड़ाबौराम, 80-बेनीपुर, 81- अलीनगर और 82-दरभंगा ग्रामीण के लिए सभी पीसीसीपी को आज डिस्पैच किया गया. इनमें 40 दंडाधिकारी अनुपस्थित पाए गए. इन सभी 40 मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए दरभंगा के जिलाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई.


दरभंगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि अनुपस्थित दंडाधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. साथ ही उनके विरुद्ध उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने और निर्वाचन जैसे अति-महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने के लिए विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता