ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया जमकर हंगामा

DELHI: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट फ्लाइट के पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा मचाया। यात्रियों ने स्पाइसजेट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल स्पाइसजेट ने बोर्डिंग से ठीक 5 मिनट पहले

दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया जमकर हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट फ्लाइट के पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा मचाया। यात्रियों ने स्पाइसजेट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल स्पाइसजेट ने बोर्डिंग से ठीक 5 मिनट पहले विमान रद्द करने की घोषणा कर दी। यह फ्लाइट दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। 


स्पाइसजेट की फ्लाइट नं SG 495 के इंतजार में पैसेंजर्स दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठे थे कभी यह घोषणा की जाती है कि दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को किसी कारणवश रद्द किया जाता है। इतना सुनते ही फ्लाइट के इंजतार में बैठे यात्री जिन्हें दरभंगा जाना था वो गुस्सा हो गये और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ से करने लगे। 


जब उनकी बातें नहीं सुनी गयी तब लोग एयरपोर्ट परिसर में हंगामा करने लगे और स्पाइसजेट के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गये और यात्रियों को शांत कराने में जुट गये। विमान को क्यों रद्द किया गया इसकी जानकारी स्पाइसजेट कंपनी के स्टाफ को भी नहीं थी। पैसेंजर्स को किसी भी तरह की शिकायत कंपनी के इमेल आईडी पर मेल करने को वो कहते दिखे।  





टैग्स