ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

दरभंगा में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से लूट, 16 हजार कैश और कान से सोने का टॉप्स नोचकर भागे अपराधी

दरभंगा के लहेरियासराय में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त महिला से 16 हजार रुपये और सोने का टॉप्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कान से टॉप्स खींच लिया, जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले में दिनदहाड़े लूट की घटना से सनसनी फैल गई। लहेरियासराय थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध महिला से 16 हजार रुपये और सोने का टॉप्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कान से जबरन टॉप्स खींच लिया, जिससे महिला घायल हो गई।


बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला से लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने महिला को धमकाकर 16 हजार रुपये और सोने का टॉप्स लूट लिया। विरोध करने पर उन्होंने महिला के कान से जबरन टॉप्स खींच लिया, जिससे उनका कान जख्मी हो गया।


पीड़िता की पहचान रहमगंज बैंकर्स कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय उर्मिला देवी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय सीताराम पासवान की पत्नी हैं और डीएमसीएच की सेवानिवृत्त कर्मी हैं। पीड़िता ने बताया कि वह बेंता स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से अपनी पेंशन के 16 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। तेज धूप होने के कारण वह वीआईपी रोड किनारे कुछ देर के लिए बैठ गईं।


इसी दौरान बाइक से आए दो युवक उनके पास पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये और सोने का टॉप्स मांगने लगे। भय के कारण उर्मिला देवी ने उन्हें नकदी और एक कान का टॉप्स दे दिया। हालांकि दूसरा टॉप्स आसानी से नहीं निकलने पर बदमाशों ने उसे जबरन खींच लिया, जिससे उनका कान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर लहेरियासराय टावर की ओर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।