ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरिया

Bihar News: दरभंगा के करमगंज इलाके में निर्माणाधीन नाले के पास एक युवक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री के कारण साइकिल सवार युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया...

नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरिया
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है. शहर के करमगंज इलाके में सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण साइकिल सवार एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह निर्माणाधीन नाले में जा गिरा. नाले से निकला करीब डेढ़ फीट लंबा नुकीला सरिया युवक की छाती में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.


घायल युवक की पहचान वार्ड-39 निवासी 28 वर्षीय विनोद राम के रूप में हुई है. बताया गया कि विनोद राम साइकिल से करमगंज इलाके से गुजर रहे थे. इसी दौरान सड़क पर बिखरे निर्माण सामग्री के पत्थरों के कारण उनकी साइकिल का संतुलन बिगड़ गया. संतुलन बिगड़ते ही वह सड़क किनारे निर्माणाधीन नाले में जा गिरे.


निर्माणाधीन नाले में पहले से निकला हुआ करीब डेढ़ फीट लंबा नुकीला सरिया विनोद राम की छाती में जा घुसा. अचानक हुए इस हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.


स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव शुरू किया और घायल युवक को नाले से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.


CCTV में कैद हुई पूरी घटना

हादसे की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में सड़क से गुजरते समय युवक के संतुलन बिगड़ने और निर्माणाधीन नाले में गिरने की घटना दिखाई दे रही है. CCTV फुटेज सामने आने के बाद नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.


करमगंज इलाके में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां सड़क किनारे नाला निर्माण का काम चल रहा है. निर्माण स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि सड़क पर निर्माण सामग्री और पत्थर बिखरे होने के साथ नाले के आसपास पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं होने से राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है.


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन नाले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.