ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दरभंगा में जश्न, संजय सरावगी के घर पर उमड़े कार्यकर्ता, एक साथ मनाई होली और दिवाली

संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर दरभंगा में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर जुटे कार्यकर्ताओं ने गुलाल, मिठाई और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

बिहार
कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARABHANGA: दरभंगा से छठी बार नगर विधायक चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सरावगी को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही दरभंगा में उत्साह और जश्न का माहौल बन गया।


जैसे ही यह खबर दरभंगा पहुंची, उनके आवास पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, लड्डू बांटे और जमकर पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। 


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संजय सरावगी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और बिहार में पार्टी और अधिक सशक्त होगी। वहीं, समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुएगी। 


कार्यकर्ताओं का कहना था कि संजय सरावगी का राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पार्टी को लाभ पहुंचाएगी। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने को दरभंगा के लिए भी गर्व का क्षण बताया गया।

टैग्स