ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी, शव के लिए दो पक्ष आपस में भिड़े

DARBHANGA: दरभंगा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मुंबई से आए एक शव के लिए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये और हंगामा करने लगे। मृतक के घरवाले और उनके ससुरालवाले दोनों शव को

दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी, शव के लिए दो पक्ष आपस में भिड़े
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मुंबई से आए एक शव के लिए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये और हंगामा करने लगे। मृतक के घरवाले और उनके ससुरालवाले दोनों शव को साथ ले जाने की जिद पर अड़े थे। घंटों हंगामें के बाद ससुरालवाले शव को ले जाने में कामयाब रहे। इस दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही। 


दरअसल पूरा मामला दरभंगा एयरपोर्ट का है। 2 बजकर 40 मिनट पर मुंबई की फ्लाइट दरभंगा पहुंची थी। ब्रेन हैमरेज से मौत के बाद  सहरसा निवासी मोहम्मद नौशाद के शव को लेकर उनकी पत्नी व अन्य लोग दरभंगा पहुंचे थे। जैसे ही दरभंगा एयरपोर्ट से शव को बाहर निकाला गया तभी शव को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गये और इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। 


एक पक्ष सहरसा के रहने वाले थे जो मृतक के घरवाले थे वे डेड बॉडी को सहरसा ले जाना चाहते थे वही दूसरा पक्ष दरभंगा के मजरगाही के रहने वाले थे जो मृतक के ससुराल वाले थे। जो डेड बॉडी को उनके ससुराल ले जाना चाहते थे। काफी देर तक शव को ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बकझक होती रही। इस दौरान दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ गये। घंटों हंगामे के बाद मृतक के ससुरालवाले शव को अपने साथ ले जाने में कामयाब हो गये। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता