ब्रेकिंग
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट... नवंबर 2026 तक नया टर्मिनल होगा तैयार, जानिए कब से शुरू होंगी उड़ानें

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे समय से इंतजार कर रहे उत्तर बिहार के लोगों के लिए यह खबर राहत देने वाली मानी जा रही है। एयरपोर्ट के विस्तार और नई सुविधाओं को लेकर अब...

दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट... नवंबर 2026 तक नया टर्मिनल होगा तैयार, जानिए कब से शुरू होंगी उड़ानें
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होने का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। उत्तर बिहार और मिथिलांचल के लोगों के लिए यह बड़ी राहत की खबर मानी जा रही है। लंबे समय से जिस सुविधा की मांग उठ रही थी, उस दिशा में अब काम तेजी से आगे बढ़ता दिख रहा है।


बुधवार को जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडु से मुलाकात की और दरभंगा एयरपोर्ट से जुड़ी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन स्थायी सिविल एन्क्लेव के काम को तय समय पर पूरा करने का अनुरोध किया। बताया गया कि मंत्री ने इस परियोजना को नवंबर 2026 तक पूरा करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।


संजय झा ने मुलाकात के बाद जानकारी दी कि दरभंगा एयरपोर्ट का विकास तेजी से किया जा रहा है और इससे उत्तर बिहार के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न सिर्फ बिहार के यात्रियों के लिए बल्कि नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों, मिथिलांचल और सीमांचल के लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।


सांसद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने के बाद प्रवासी भारतीयों, व्यापारियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी तक लोगों को लंबी दूरी तय करके बड़े एयरपोर्ट्स पर जाना पड़ता है, लेकिन इस सुविधा के बाद यात्रा आसान और समय बचाने वाली हो जाएगी।


उन्होंने यह भी बताया कि दरभंगा एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए बिहार सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और इसके लिए बजट और कैबिनेट मंजूरी भी मिल चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के अंत तक भूमि अधिग्रहण का काम पूरा हो जाएगा।


इसके साथ ही रक्षा मंत्रालय की ओर से भी एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है, जिससे परियोजना को आगे बढ़ाने में तेजी आई है। हाल ही में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के हवाले किया गया है, जिसे इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


दरभंगा एयरपोर्ट ने पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास किया है। उड़ान योजना के तहत विकसित यह एयरपोर्ट अब हर साल करीब 5 से 7 लाख यात्रियों को सेवा दे रहा है। लगातार बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यहां स्थायी सिविल एन्क्लेव और नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है।


संजय झा ने कहा कि जैसे ही नया टर्मिनल भवन और सिविल एन्क्लेव पूरी तरह तैयार हो जाएंगे, दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। इसके बाद यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।