ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

पोखर में डूबने से पांचवीं के छात्र की दर्दनाक मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हादसा

Bihar News: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गए पांचवीं कक्षा के छात्र अविनाश कुमार की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीण उसे डीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पांचवीं कक्षा के एक छात्र की पोखर में डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।


यह हादसा बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड स्थित भगवती पोखर में रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, चार-पांच बच्चे पोखर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विकास कुमार कामत के 10 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया।


बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अविनाश को पोखर से बाहर निकालकर तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


परिजनों ने बताया कि अविनाश पांचवीं कक्षा का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उनकी हालत बार-बार बिगड़ रही है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता