ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलने लगी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियां

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की

बिहार : स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, धू-धूकर जलने लगी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियां
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में आग लगी है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और ट्रेन धू-धूकर जलने लगी। 


गनीमत यह रही कि जब ट्रेन में आग लगी तो वह पूरी तरह से खाली थी। स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसी बीच दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।


खबर लिखे जाने तक दो कोच जल चुके हैं। जबकि तीसरी बोगी भी आग के चपेट में है। अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है। ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार दल बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर आग बुझाने में लगे हैं। स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ जुटी है।


रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, आज सुबह 09.13 बजे समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए 09.50 तक आग पर काबू पा लिया गया। राजकीय रेल पुलिस/रेल सुरक्षा बल द्वारा घटना की जांच की जा रही है। रेल प्रशासन द्वारा इसे काफी गंभीरता से लिया गया है एवं इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं।

टैग्स