ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: पति की दूसरी शादी से नाराज महिला का खौफनाक कदम, परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाया

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां पति की दूसरी शादी से नाराज एक महिला ने परिवार को चार सदस्यों को जिंदा जला दिया। घटना दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित शेखपुर

बिहार: पति की दूसरी शादी से नाराज महिला का खौफनाक कदम, परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां पति की दूसरी शादी से नाराज एक महिला ने परिवार को चार सदस्यों को जिंदा जला दिया। घटना दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित शेखपुरा मोहल्ले की है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग में बुरी तरह से झुलसे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई है।


बताया जा रहा है कि शेखपुरा मोहल्ला निवासी खुर्शीद आलम की शादी 10 साल पहले बीबी परवीन से हुई थी। दो साल पहले पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर खुर्शीद ने पड़ोस के गांव की रोशनी खातून से दूसरी शादी कर ली थी। जिसका पहली पत्नी बीबी परवीन विरोध कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। इसी बीच शनिवार की सुबह खुर्शीद की पहली पत्नी बीबी परवीण ने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसमें घर के चारों सदस्य बुरी तरह झुलस गये।


इस घटना में खुद बीबी परवीण भी बुरी तरह से झुलस गई। जिससे 35 वर्षीय बीबी परवीण और उसकी 65 वर्षीय सास रुफैदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति खुर्शीद और सौतन रोशनी खातून को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार से सभी सदस्यों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स