ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: मॉस्किटो क्वाइल से घर में लगी भीषण आग, झुलस कर बाप-बेटा की हुई दर्दनाक मौत

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में बाप-बेटा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत स

बिहार: मॉस्किटो क्वाइल से घर में लगी भीषण आग, झुलस कर बाप-बेटा की हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में बाप-बेटा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव की है।


मृतक बाप-बेटा की पहचान भौरोपट्टी गांव निवासी 45 वर्षीय मो. शब्बीर और उसके 13 साल के बेटे आमिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मच्छरों से परेशान बाप-बेटे ने कमरे में मच्छर भगाने वाला क्वायल जलाकर रखा था। दोनों कमरे में सो रहे थे, तभी अगरबत्ती से निकली चिंगारी से पूरे घर में आग लग गई।


आग लगने के बाद मृतक की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक दोनों बाप-बेटे की आग में झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बेगूसराय जिले का रहने वाला था और शादी के बाद अपने ससुराल में ही घर बनाकर रह रहा था।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।