ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : दुकान पर खड़े दो युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

DARBHNAGA : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवक ने दो लोगों पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला किया है। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि, दू

बिहार : दुकान पर खड़े दो युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHNAGA : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक युवक ने दो लोगों पर धारदार कुल्हाड़ी से हमला किया है। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा शख्स अस्पताल में मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। हालांकि , आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा में धारदार कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के अशोक पपेर मिल थाना क्षेत्र के अकराहा चौक पर बुधवार की देर शाम का है।  जहां दुकान पर खड़े एक चालीस वर्षीय शख्स को पीछे से एक युवक ने धारदार कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान एपीएम थानाक्षेत्र के सिरनियां गांव के 40 वर्षीय आसिफ के रूप में की गई है। 


वहीं, घटना को अंजाम देकर भाग रहे अकराहा उत्तरी के आरोपी महादेव सहनी ने रास्ते में आ रहे 57 वर्षीय शिवनंदन महतो पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर युवक भाग निकला। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची एपीएम थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने शव को अपने कब्जे में लिया। घायल शिवनंदन महतो को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। 


उधर, इस घटना की सुचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि यहां एक सिम रिचार्ज का दुकान है। जहां पर ये ग्राहक के तौर पर आया था। दुकानदार एक अन्य ग्राहक में व्यस्त था उसी दौरान युवक ने हमला कर दिया। पीछे से कुल्हाड़ी से वार करने से शख्स वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई।