ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

बिहार में सिलेंडर बना मौत का बम… खाना बनाते वक्त धमाका, पति-पत्नी और 3 माह के मासूम जिंदा जले

Bihar News: दरभंगा जिले के सुंदरपुर मोहल्ले में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई और फिर जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पति, पत्नी और तीन महीने के बच्चे की जिंदा जलकर...

बिहार में सिलेंडर बना मौत का बम… खाना बनाते वक्त धमाका, पति-पत्नी और 3 माह के मासूम जिंदा जले
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के सुंदरपुर मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां रसोई में गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों—पति, पत्नी और तीन माह के मासूम—की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और हर तरफ मातम का माहौल छा गया।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर में शाम का खाना बनाया जा रहा था। अचानक किचन में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तेज धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आग ने कुछ ही पलों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।


इस भयावह आग में गोविंद, उनकी पत्नी ऋषि कुमारी और उनका तीन महीने का दुधमुंहा बच्चा बुरी तरह फंस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों जिंदा जल गए। इस दर्दनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी।


घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था और तीन जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं।


मौके पर पुलिस टीम के साथ जिला आपदा पदाधिकारी सलीम अख्तर भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां उसी दिन नया किचन तैयार किया गया था और पहली बार खाना बन रहा था। लेकिन किसी तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही के कारण सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया।


वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भगवान लाल ठाकुर ने बताया कि सिलेंडर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जो किसी बम विस्फोट जैसा था। इस हादसे ने पूरे मोहल्ले को दहला दिया है।


घटना के बाद इलाके में गमगीन माहौल है। आसपास के लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही जा रही है।